Tuesday, May 19, 2026
34.3 C
Raipur

Indore News : इंदौर देवास के बीच लग रहा लंबा जाम, जाम में फंसे रहने के दौरान आया था अटैक, एक किसान की हुई मौत, प्रशासन पर उठाए सवाल

Indore News : इंदौर : पिछले तीन दिनों से इंदौर-देवास बायपास पर अर्जुन बड़ौदा गांव के पास लग रहे जाम में फंसे रहने के कारण 65 वर्षीय किसान कमल पांचाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए देवास जा रहे थे।

Indore News : कमल पांचाल और उनका परिवार गुरुवार को इंदौर से शाजापुर जाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन अर्जुन बड़ौदा के पास पुल निर्माण के चलते लगे भारी जाम में फंस गया। जाम के बीच कमल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और सीने में दर्द की शिकायत की। उनका बेटा आसपास के वाहन चालकों से रास्ता देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वाहन आगे नहीं बढ़ सका। पूरा परिवार करीब डेढ़ घंटे जाम में फंसा रहा और उन्हें जाम के बीच से निकलकर देवास के एपेक्स केयर अस्पताल पहुंचने में दो घंटे लग गए जहां डॉक्टरों ने कमल पांचाल को मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन इंदौर के बिजलपुर में किया गया।

Indore News : यह अव्यवस्था अर्जुन बड़ौदा में बन रहे नए पुल के कारण हो रही है, जिसे बिना कोई वैकल्पिक मार्ग या सर्विस रोड बनाए शुरू कर दिया गया। पहले जो सफर महज 30 मिनट का होता था, अब उसमें दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। पांचाल के बेटे ने चर्चा में बताया कि परिवार बुआ की तेरहवीं में शामिल होने शाजापुर का रहा था और रास्ते में पिता की तबियत बिगड़ी लेकिन जाम में गाड़ी फंसने से वे दो घंटे में अस्पताल पहुंच सके तब तक पिता की मौत हो चुकी थी।

Indore News : उन्होंने चक्काजाम को जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है और सरकार से मांग की है कि जैसी स्थिति उनके परिवार ने देखी वह स्थिति किसी और के परिवार के साथ ना बने। प्रशासन को सड़कें जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए और पुल के पास वैकल्पिक रास्ता बना कर जाम खुलवाना चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories