Wednesday, April 22, 2026
30.1 C
Raipur

Kharora News :सेवानिवृत्त व्याख्याताओं डोमार सिंह यादव और महेंद्र कुमार साहू को भावभीनी विदाई

Kharora News :रोहित वर्मा/खरोरा : पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरोरा में आयोजित एक हृदयस्पर्शी समारोह में सेवानिवृत्त व्याख्याताओं डोमार सिंह यादव और महेंद्र कुमार साहू को विद्यालय परिवार और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य रजनी मिंज, विधायक कार्यालय प्रभारी व नगर पंचायत खरोरा उपाध्यक्ष सुमित सेन, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, रश्मि वर्मा, सचिन अग्रवाल ,व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, विष्णु साहू, प्रवीण पाटिल, घनेंद्र आडिल, प्रीति ध्रुव, गीतांजलि पान, शिवांगी निषाद सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Kharora News :इस अवसर पर दोनों व्याख्याताओं को पुष्प गुच्छ, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में डोमार सिंह यादव और महेंद्र कुमार साहू की कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

Kharora News :शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में दोनों व्याख्याताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय के द्वार आपके लिए शिक्षकीय कार्यों हेतु हमेशा खुले रहेंगे।” उन्होंने दोनों के स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की।

Kharora News :व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि दोनों व्याख्याता अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते थे। शाहिना परवीन, संगीता नायक, रजनी त्रिपाठी और रीतारानी वर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि डोमार सिंह और महेंद्र कुमार बच्चों के साथ बच्चे बनकर पढ़ाते थे और हर कार्य में सहर्ष सहयोग देते थे, जिससे जटिल कार्य भी सुगम हो जाते थे।

Kharora News :विदाई समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दोनों व्याख्याताओं के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके योगदान को हृदय से सराहा। यह समारोह न केवल विदाई का अवसर था, बल्कि उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों और समर्पण को सम्मान देने का एक भावुक क्षण भी रहा।

Kharora News :विद्यालय परिवार ने दोनों व्याख्याताओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। यह समारोह सभी के लिए एक अविस्मरणीय और भावनात्मक अनुभव रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Latest YouTube Shorts

न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा...#crime #shorts

न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा...#crime #shorts

रायपुर पुलिस का एक्शन! शातिर बाइक चोर चढ़े हत्थे...#cg #cgpolice #cgnews

रायपुर पुलिस का एक्शन! शातिर बाइक चोर चढ़े हत्थे...#cg #cgpolice #cgnews

बिलासपुर के व्यापार विहार में बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया!  नकली चाय पत्ती और सर्फ एक्सेल...

बिलासपुर के व्यापार विहार में बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया! नकली चाय पत्ती और सर्फ एक्सेल...

क्या आप भी बड़े चाव से पैकेट बंद चिप्स खाते हैं? सावधान!...#chips #food #foodlovers

क्या आप भी बड़े चाव से पैकेट बंद चिप्स खाते हैं? सावधान!...#chips #food #foodlovers

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories