Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : चोरहटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख की...

MP NEWS : चोरहटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त

MP NEWS :
MP NEWS :

MP NEWS : रीवा : रीवा में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चोरहटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां लाखों रुपये की नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

MP NEWS : रीवा के चोरहटा थाना पुलिस टीम को मुखबिर से एक अहम सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध एक्सयूवी कार और उसके ड्राइवर पर नजर रखनी शुरू कर दी।

MP NEWS : आज ढाबा नहर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इस एक्सयूवी कार को रोक लिया। कार चला रहे सुरेश नागर नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो पुलिस दंग रह गई। गाड़ी से 13 बोरियों में भरी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। गिनती करने पर इन बोरियों में लगभग 2000 कफ सिरप की शीशियां मिलीं।

MP NEWS : जब्त की गई इस नशीली कफ सिरप की अनुमानित कीमत 5 लाख 78 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार के साथ एक बिना नंबर प्लेट की टू-व्हीलर भी जब्त की है। फिलहाल, गाड़ी चला रहे एक आरोपी सुरेश नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई हैं

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here