CG News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; OP चौधरी ने जताया आभार

Anuj Nirala

CG News: रायपुर। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी वित्तीय सौगात दी है। केंद्र की ओर से राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की गई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के खाते में 3,602 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस राशि के मिलने पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिली इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

Read More: Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम पर पहली बार दिया जाएगा पुरस्कार

विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी मदद

टैक्स डिवोल्यूशन के तहत राज्यों को केंद्र सरकार के कर राजस्व में निर्धारित हिस्सेदारी दी जाती है। छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Read More: CG News: नवा रायपुर में सारंग एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 3 रास्तों से मिलेगी एंट्री; जानें कहां होगी पार्किंग

इस राशि का उपयोग राज्य की विकास प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य सरकारी जरूरतों के लिए किया जा सकेगा। दिवाली से पहले यह राशि जारी होने से राज्य सरकार को वित्तीय प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

ओपी चौधरी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।केंद्र सरकार की ओर से टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी किए जाने से छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को भी वित्तीय सहायता मिली है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *