Saturday, February 28, 2026
27.8 C
Raipur

मंदसौर: गौशाला में उजागर हुई गौमाताओं की दुर्दशा, गोरक्षकों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

मंदसौर: जिले की प्रसिद्ध गोपाल कृष्ण गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति और अव्यवस्थाओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है। 26 जून को हुए औचक निरीक्षण में गौशाला में फैली गंदगी, अव्यवस्था और मृत गायों के अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों और गोरक्षा संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। निरीक्षण के दौरान गौशाला के पीछे मृत गायों की हड्डियां और सिंग पड़े मिले, जिन्हें कुत्ते नोचते हुए देखे गए। भीतर बारिश और गंदगी के कारण कई गायें असहज स्थिति में मिलीं। भीड़भाड़ के चलते गाय के बछड़े पैरों तले कुचले जा रहे हैं, और गौशाला प्रबंधन स्थिति को संभालने में असमर्थ नजर आया।

मंदसौर: इस खुलासे के बाद सर्व हिंदू समाज और छत्रपति शिवाजी राजे संगठन ने गांधी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन समिति को हटाकर नई समिति गठन की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गौशाला में गायों की देखभाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोरक्षकों का आरोप है कि निरीक्षण टीम के कॉल पर गौशाला प्रबंधन न तो जवाब देता है, न ही संतोषजनक सूचना। ऐसे में उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार नीलेश पटेल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल कार्रवाई और नई समिति गठित करने की मांग की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने पशु कल्याण और गौशालाओं की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौमाता की सेवा के नाम पर चलाई जा रही गौशालाएं अगर इस स्थिति में हैं, तो यह संवेदनशील धार्मिक और सामाजिक मुद्दा बन जाता है। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस विषय को गंभीरता से लेंगे और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएंगे, साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि गौशालाओं में गायों को सम्मान, सुरक्षा और समुचित देखभाल मिले।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories