HomeEntertainmentShefali Jariwala Passes Away : 42 की उम्र में 'कांटा लगा' फेम...

Shefali Jariwala Passes Away : 42 की उम्र में ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन : हार्ट अटैक ने ली जान….

Date:

Related stories

मुंबई: Shefali Jariwala Passes Away : साल 2002 के सुपरहिट रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं और ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिससे बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shefali Jariwala Passes Away : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात शेफाली जरीवाला को अचानक सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत अंधेरी लोखंडवाला इलाके के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर इस वक्त मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में रखा गया है।

गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी शेफाली एक अभिनेत्री और डांसर के तौर पर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी थीं। ‘कांटा लगा’ गाने ने उन्हें जबरदस्त प्रसिद्धि दिलाई और वे घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा बन गईं। इस गाने की लोकप्रियता इतनी थी कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ज़्यादा ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे।

शेफाली ने सिर्फ म्यूजिक वीडियो में ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी थी। वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स और फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और उनके असमय चले जाने पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here