Dalmia Group Transport Scam: रीवा में डालमिया सीमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने रोके अवैध खनिज से भरे वाहन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

रीवा। Nishaanebaz.com-Focus Keyword:डालमिया-सीमेंट-अवैध-परिवहन रीवा जिले के खनिज विभाग ने ग्रामीणों के कड़े दबाव और विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य द्वार से पहले लैटराइज खनिज का अवैध रूप से परिवहन कर रहे सात हाईवा वाहनों को जप्त कर लिया है। सभी जप्त किए गए वाहनों को स्थानीय नौबस्ता चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, डालमिया ग्रुप द्वारा पिछले कई महीनों से क्षेत्र में लैटराइज का अवैध परिवहन बेधड़क कराया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब खनिज विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया और अवैध खनिज लेकर जा रहे वाहनों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने वाहन चालकों को भी मौके पर ही बंधक बना लिया।

घटना की भनक लगते ही डालमिया प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर वाहनों को छुड़ाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने और प्रशासनिक फजीहत बढ़ने के बाद आखिरकार खनिज विभाग हरकत में आया और मजबूरी में डालमिया फैक्ट्री के बाहर खड़े अवैध वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें जप्त कर लिया।

यह पूरा मामला लंबे समय से चल रही सीमेंट फैक्ट्री और प्रशासनिक अमले की कथित मिलीभगत को उजागर करता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन और खनिज विभाग की सांठगांठ के चलते ही क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन और परिवहन का खेल चल रहा था। बार-बार शिकायतों के बावजूद आंखें मूंदने वाले विभाग को जब जनता के आक्रोश और सोशल मीडिया के दबाव का सामना करना पड़ा, तब जाकर नींद खुली और औपचारिकता पूरी की गई।

Read More : Rewa Forest Rights Patta Dispute: वन अधिकार पट्टे की भूमि पर प्रस्तावित हुआ न्यूक्लियर प्लांट, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बढ़ा तनाव

पूरे घटनाक्रम के संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए रीवा के खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि सातों वाहनों में लैटराइज खनिज का परिवहन किया जा रहा था और उनके पास खनिज संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज या ट्रांजिट पास मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी वाहन सतना जिले से खनिज लोड करके डालमिया फैक्ट्री की तरफ आ रहे थे, जिन्हें अब विभागीय नियमों के तहत जप्त कर लिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *