Loading date...
f 𝕏 ◎ ▶ in ◔
Nishaanebaz logo
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
▣ ▣ ▣ ✉ ▣LIVE TV
Nishaanebaz logo
▣LIVE ▣ ▣
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz logo
▣ Live TV WATCH LIVE
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz > National > PNB 35 Crore Fraud: PNB के खातों से 35 करोड़ कहां गायब हुए? पासबुक में रकम, लेकिन निकालने पहुंचे तो खुला चौंकाने वाला राज!
NationalTop News

PNB 35 Crore Fraud: PNB के खातों से 35 करोड़ कहां गायब हुए? पासबुक में रकम, लेकिन निकालने पहुंचे तो खुला चौंकाने वाला राज!

Sanjay Sahu
Last updated: October 29, 2026 1:09 pm
Sanjay Sahu
Share
PNB 35 Crore Fraud
PNB 35 Crore Fraud
SHARE

PNB 35 Crore Fraud: ग्रेटर नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में किसानों के खातों से करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसानों की जानकारी और अनुमति के बिना उनके बचत खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इनमें नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्हें मुआवजे के रूप में बड़ी रकम मिली थी। मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक के बाहर किसानों का प्रदर्शन, पैसे लौटाने की मांग

मामला नोएडा के एच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता किसानों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके खातों से बिना अनुमति रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। कई किसानों के खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा थी।

श्रीचंद, करतारी, अतेंद्र, चतर सिंह, सुनीता, सरोज, संतोष, बसंती, विनीत भाटी, संजय, गजेंद्र, हनीफ खान, धर्म सिंह, सोनू, जगदीश, विजयपाल, अमीचंद, सुभाष, रणपाल, बिजेंद्र सिंह और आकाश भाटी समेत कई खाताधारकों ने पुलिस से शिकायत की है।

मामले के सामने आने के बाद बुधवार को भी बैंक के बाहर खाताधारकों ने हंगामा किया और अपनी रकम वापस करने की मांग की।

50 से ज्यादा किसानों के खाते प्रभावित होने का दावा

किसान संगठनों ने मामले को लेकर बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसान नेता बृजेश भाटी का दावा है कि आसपास के गांवों के 50 से अधिक किसानों के खातों में गड़बड़ी हुई है। आरोप है कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे की रकम भी कथित तौर पर हड़प ली गई।

किसान नेताओं आलोक नागर और डॉ. विकास प्रधान ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वहीं, राजकुमार रूपवास ने कहा कि जब तक किसानों की पूरी रकम वापस नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।

पासबुक में दिखती थी रकम, लेकिन निकाल नहीं पाते थे पैसे

खाताधारकों का आरोप है कि पासबुक में एंट्री कराने पर खाते में पूरी रकम दिखाई देती थी, लेकिन जब वे पैसे निकालने बैंक पहुंचते थे तो रकम नहीं निकल पाती थी। इस खुलासे के बाद अन्य खाताधारकों में भी चिंता बढ़ गई है।

कई लोग अपने बैंक लॉकर की जांच कराने भी पहुंचे। उन्हें आशंका थी कि कहीं लॉकर में रखे गहनों के साथ भी छेड़छाड़ तो नहीं हुई। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने दावा किया है कि किसी भी लॉकर से छेड़छाड़ नहीं की गई है। बैंक परिसर में लोगों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

BNS की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PNB 35 Crore Fraud: बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक ने शाखा में पहले काम कर चुके कुछ कर्मचारियों को निलंबित किया है और बैंक की आंतरिक जांच भी जारी है। फिलहाल, करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी, प्रभावित खातों की वास्तविक संख्या और रकम के हस्तांतरण से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। किसानों की प्रमुख मांग है कि उनकी पूरी राशि जल्द से जल्द वापस कराई जाए।

Share The News
MP News: आज से 7 दिन बंद रहेंगी 28 हजार राशन दुकानें, जानें विक्रेताओं की 5 बड़ी मांगें
Kharge Attacks Modi Govt: ‘नो फीस ऑन यूपीआई’ बदलकर सरकार ने लागू किया ‘डिजिटल पेमेंट्स टैक्स’
Messi के जल्दी जाने की असल वजह आई सामने, बोले आयोजक: छूने-गले लगाने से परेशान हुए मेसी, खेल मंत्री पर भी उठे सवाल
Voter list irregularities : राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब : आरोपों के समर्थन में मांगा हलफनामा, मिलने का समय तय
Patna Horrific Road Accident : गंगा स्नान पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल
TAGGED:35 Crore EmbezzlementFarmers Money MissingGreater Noida NewsNoida Airport FarmersNoida Airport Land CompensationPNB 35 Crore FraudPNB Account FraudPNB Bank Fraud CasePunjab National Bank Scam
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article Raipur Land Fraud Raipur Land Fraud: रायपुर में जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी! मालिकाना हक नहीं, फिर भी कर लिया सौदा; आरोपी पर FIR दर्ज
Next Article Chhattisgarh Rice Scam Chhattisgarh Rice Scam: RTI से बड़े गोलमाल का पर्दाफाश: 77,402 मीट्रिक टन अमानक चावल पर FCI और मार्कफेड की रहस्यमयी चुप्पी!, क्या बोले -मनोज सिंह ठाकुर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might also Like

Madhya PradeshTop News

MPEB_Khandwa: मेंटेनेंस की खुली पोल: पहली आंधी-बारिश में महादेवी नगर और राजेंद्र नगर की बत्ती हुई पूरी तरह गुल

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
4 Min Read
ChhattisgarhRaipurTop News

Saay sarakar bada Faisala : छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे करा सकेंगे जमीनों का ऑनलाइन डायवर्सन

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
3 Min Read
CG NEWS
ChhattisgarhTop News

CG NEWS : विधानसभा में दिव्यांग आरक्षण पर घमासान: मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तंज— होली का नशा अभी उतरा नहीं

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
3 Min Read
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?