Khairagarh News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 7 लाख से ज्यादा का नुकसान; मेहनत से खड़ा किया कारोबार जलकर खाक

Sanjay Sahu
Khairagarh News

Khairagarh News: खैरागढ़। जिले के घोटिया गांव में झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कपड़ा और फैंसी सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस घटना में 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आगजनी से दुकान संचालक झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

आग लगते ही गांव में मची अफरा-तफरी

दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। डायल 112 की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग बुझने तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Khairagarh News: शॉर्ट सर्किट या कोई दूसरी वजह, जांच जारी

Khairagarh News: दुकान में आग आखिर कैसे लगी, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकान संचालक की शिकायत के बाद खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *