Tuesday, September 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Madhya Pradesh : MP में हर दिन खुलता है घोटाले का...

Bhopal Madhya Pradesh : MP में हर दिन खुलता है घोटाले का नया पिटारा – कमलनाथ का तीखा वार….

Bhopal Madhya Pradesh
Bhopal Madhya Pradesh

भोपाल। Bhopal Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मौजूदा भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “राज्य में हर दिन कोई न कोई नया घोटाला सामने आता है, अब यहां ‘घोटाला जांच आयोग’ बना देना चाहिए।”

Bhopal Madhya Pradesh : कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में फैकल्टी भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें एक ही व्यक्ति की फर्जी नियुक्ति कई कॉलेजों में दिखाई गई है। यह न केवल शिक्षा व्यवस्था का मजाक है, बल्कि छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में नर्सिंग, पटवारी, आरक्षक, डैम से लेकर महाकाल लोक तक घोटालों का तंत्र सक्रिय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
“BJP ने MP को घोटालों की माला पहना दी है, जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, घोटाले बंद नहीं होंगे।”

कमलनाथ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में लगातार अलग-अलग विभागों में भर्ती और फंडिंग घोटाले सामने आ रहे हैं, और विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सत्ता पक्ष को घेरे हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here