Mahasamund Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

Sanjay Sahu
Mahasamund Accident

Mahasamund Accident: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ओडिशा के संबलपुर से लौट रही एक कार बावनकेरा चौक के पास 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mahasamund Accident: शादी से लौट रहे थे कार सवार

Mahasamund Accident: जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। सभी राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

दो महिलाओं ने तोड़ा दम, तीन अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Mahasamund Accident: पुलिस जांच में जुटी

Mahasamund Accident: पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। मृत महिलाओं के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *