Bilaspur News: धार्मिक कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव को लगी चोट, सिम्स में कराया गया इलाज

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लग गई। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है। चोट लगने के बाद उनके निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। फिलहाल, उपमुख्यमंत्री को लगी चोट की गंभीरता और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *