Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘ओम नमः शिवाय’ लिखे दुपट्टे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान चर्चा में है। रेसीडेंसी कोठी में उनसे मुलाकात करने पहुंचे राजेश शर्मा अपने साथ यह दुपट्टा लेकर आए थे। दुपट्टे पर लिखा संदेश देखकर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि ‘ओम नमः शिवाय’ से कामरेड का क्या लेना-देना?
जानकारी के मुताबिक, राजेश शर्मा जब दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे, तो उनके पास ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा दुपट्टा था। दिग्विजय सिंह ने दुपट्टे पर लिखे संदेश के बारे में पूछा। राजेश शर्मा ने बताया कि उस पर ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा है। इस पर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि इसका कामरेड पार्टी से क्या संबंध है।
Indore News: राजेश शर्मा कम्युनिस्ट पार्टी के कार्ड होल्डर रह चुके हैं। वह इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में दुपट्टे पर लिखे धार्मिक संदेश और कामरेड पार्टी को लेकर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल, इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं।
