CG News: बिलासपुर में 10 वर्षीय छात्रा लापता, परिजन परेशान, तलाश में जुटी पुलिस

Sanjay Sahu
CG News

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 10 साल की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। तालापारा के तैय्यबा चौक के पास रहने वाली छात्रा 15 अक्टूबर से लापता है। उसके अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CG News: 15 अक्टूबर से नहीं मिला छात्रा का सुराग

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा की पहचान लॉरेन परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 10 साल 9 महीने है और वह कक्षा सातवीं में पढ़ती है। बताया गया है कि छात्रा 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और उसका कोई पता नहीं चल पाया।

CG News: परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

CG News: छात्रा के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। फिलहाल छात्रा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *