Indore News: इंदौर में जल संकट के बीच नर्मदा की पाइपलाइन फूटी, सड़क पर फव्वारे की तरह बहा पानी

Sanjay Sahu

Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तरफ लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नर्मदा का पानी सड़कों पर बर्बाद होता नजर आया। शहर के बाईपास स्थित भंडारी रिसोर्ट के पास नर्मदा की पाइपलाइन फूट गई, जिससे तेज प्रेशर के साथ पानी बहने लगा। पानी की धार इतनी तेज थी कि वह ब्रिज के ऊपर तक पहुंच रही थी।

पाइपलाइन फूटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी बहता रहा। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। घटना ने जल प्रबंधन और पाइपलाइन के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक तरफ लोगों से पानी की हर बूंद बचाने की अपील की जाती है, वहीं दूसरी तरफ पाइपलाइन में खराबी के कारण नर्मदा का पानी सड़कों पर बहता रहा। जल संकट के बीच इस तरह पानी की बर्बादी चिंता का विषय है।

Indore News: अब सवाल यह है कि पाइपलाइन फूटने की जानकारी मिलने के बाद इसे ठीक करने के लिए क्या कदम उठाए गए और पानी की बर्बादी रोकने में कितना समय लगेगा? इंदौर में जल संकट के बीच इस घटना ने जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *