Raipur News: CM हाउस के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, अंदर घुसने की कोशिश कर रहा युवक पुलिस से भिड़ा; VIDEO वायरल

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने CM हाउस के अंदर जाने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Raipur News: CM हाउस में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह एक युवक मुख्यमंत्री निवास के गेट पर पहुंचा और अंदर जाने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद डायल 112 की टीम ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

 

READ MORE: Raipur Crime: पहले दिया सोने का बिस्कुट, फिर 1.88 करोड़ के गहने लेकर फरार! एक महिला गिरफ्तार, दूसरी की तलाश जारी

 

युवक को काबू करने पुलिस ने किया बल प्रयोग

विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठी का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur News: सिविल लाइन पुलिस कर रही पूछताछ

Raipur News: घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान और मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

READ MORE: Raipur Crime: रायपुर में 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *