Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: मुंगेली CMHO डॉ....

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: मुंगेली CMHO डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर का डिमोशन!, गरियाबंद की CMHO गार्गी यदु हटाई गईं, देखें लिस्ट

CG NEWS
CG NEWSCG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आधी रात को 58 मेडिकल अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया। इस आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

CG NEWS : डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर जो वर्तमान में मुंगेली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ थे. अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिल्हा (जिला बिलासपुर) भेजा गया है। उनके इस डिमोशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, क्योंकि यह आदेश कई लोगों की समझ से परे बताया जा रहा है।

CG NEWS : इससे पहले गरियाबंद जिले का स्वास्थ्य विभाग भी विवादों में रहा है। जिले की CMHO गार्गी यदु के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में डीडीओ प्रभार संभालने के बाद आंतरिक कलह बढ़ गई थी। कर्मचारियों ने CMHO की बहन सृष्टि यदु के दुर्व्यवहार को लेकर खुला मोर्चा खोल दिया था, जिसके चलते सृष्टि को राजधानी रायपुर वापस बुला लिया गया था।

CG NEWS : इस घटनाक्रम के करीब 15 दिन बाद गार्गी यदु को भी गरियाबंद से हटा दिया गया है। उन्हें अब धमतरी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि सिविल अस्पताल कुरूद में पदस्थ डॉ. यू.एस. नवरत्न को गरियाबंद का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बनाया गया है।

CG NEWS : इसके अलावागरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. के.के. सहारे को रायपुर संचालनालय में प्रभारी संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एक महिला चिकित्सक जो लंबे समय से केवल रजिस्टर में ड्यूटी करती पाई गई थीं, ने स्वयं के व्यय पर राजनांदगांव जिला अस्पताल में तबादला करवा लिया है।

CG NEWS : देखें ट्रांसफर सूची

 

HEALTH ORDER-1

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here