Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामे और मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान जूते लेकर विरोध जताने और जूता फेंके जाने की बात भी सामने आई है।
Lucknow News: दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रास्ता देने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया।
Lucknow News: अपशब्द कहने के आरोप से बढ़ा विवाद
Lucknow News: आरोप है कि अजय राय के कार्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की ओर से उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान समर्थकों के जूते लेकर विरोध जताने की भी जानकारी सामने आई है।
Lucknow News: वरिष्ठ नेताओं से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Lucknow News: घटना के बाद अजय राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से पार्टी की छवि खराब होती है। अजय राय ने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की है।
Lucknow News: बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल, इस विवाद ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर आपसी मतभेदों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
READ MORE : Delhi Protest: दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल, छत्तीसगढ़ के विधायक आज शाम होंगे रवाना


