Shivraj Singh Chouhan Attacks Rahul Gandhi: ‘अराजकता फैलाने और देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं राहुल गांधी’, केंद्रीय मंत्री का बड़ा हमला

VIKASH KHALKHO

भोपाल/दिल्ली। Nishaanebaz.com-Shivraj Singh Chouhan Attacks Rahul Gandhi: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के ‘स्टारलिंक’ (Starlink) के लाइसेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एंट्री के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है। इस मामले पर केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के रुख को देश में अराजकता फैलाने और राष्ट्र को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है।

Read More : CG News: नक्सलवाद के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी! बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों-किसानों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे प्रतिपक्ष के नेता के इस प्रकार के रवैये से पूरी तरह हैरान हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “यह अराजकता फैलाने की कोशिश है, साजिश है प्रतिपक्ष की। मैं तो इनके रवैये से हैरान हूं—गैरों पे करम, अपनों पे सितम। हमारे देश में अराजकता फैले क्योंकि वैसे तो ये चुनाव जीत नहीं सकते, तो क्या सत्ता की प्राप्ति के लिए इतने नीचे गिरेंगे?” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश के घरेलू उद्यमियों और उद्योगपतियों का आगे बढ़ना विपक्ष और विशेषकर राहुल गांधी को रास नहीं आता, इसलिए वे हमेशा विदेशी ताकतों और कंपनियों का समर्थन करते नजर आते हैं।

Read More : Shahdol Dhanpuri Fire Brigade Controversy: आग बुझाए या फर्श धोए? शहडोल में आपातकालीन फायर ब्रिगेड से हो रही पानी की सिंचाई और सफाई

क्या है पूरा विवाद? यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखकर भारत में स्टारलिंक को कमर्शियल लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाया था। मस्क ने तंज कसते हुए लिखा था कि कृपया मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह अहसास नहीं हुआ कि आप ही भारत के असली बॉस हैं, और भारत के महान लोगों का एकाधिकार वाला शोषण जारी रखना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए स्टारलिंक की उपयोगिता बताई थी।

Read More : Gharghoda Famous Temple Faith: मन्नत पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चांदी का मुकुट और नैन, चार पीढ़ियों से एक ही परिवार संभाल रहा है पुजारी की जिम्मेदारी

इस पोस्ट के जवाब में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भारत सरकार और उद्योग जगत पर तंज कसा, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। मस्क ने अपने एक अन्य पोस्ट में यह भी सवाल उठाया था कि जब स्टारलिंक ने 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त कर लिया है और भारतीय नियमों को पूरा करने में पांच साल बिता दिए हैं, तो फिर देरी क्यों हो रही है? इसी प्रसंग को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं, और भाजपा नेताओं ने इसे देश की आर्थिक संप्रभुता और घरेलू उद्योगों के खिलाफ विदेशी ताकतों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments