Friday, October 9, 2026
Home Chhattisgarh Jashpur Hostel News: हॉस्टल से 8 छात्राएं हॉस्टल से निकलीं, एक वापस...

Jashpur Hostel News: हॉस्टल से 8 छात्राएं हॉस्टल से निकलीं, एक वापस लौटी, 7 अब भी लापता

गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर/कुनकुरी। Nishaanebaz.com-Jashpur Hostel News: जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित मिशन संस्था द्वारा संचालित निजी निर्मला हॉस्टल से 8 छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह इनमें से एक छात्रा वापस हॉस्टल पहुंच गई, जबकि 7 छात्राएं अभी भी लापता बताई जा रही हैं। सभी छात्राएं 9वीं और 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं।

जानकारी के अनुसार, छात्राएं किन परिस्थितियों में हॉस्टल से बाहर गईं और उनके लापता होने की वजह क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। एक छात्रा के वापस लौटने के बाद मामले की जानकारी सामने आई। इसके बाद छात्राओं के परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन निर्मला हॉस्टल पहुंचे। वे अपनी बेटियों के संबंध में जानकारी लेने और उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं। वहीं, 7 लापता छात्राओं की तलाश शुरू कर दी गई है।

निर्मला हॉस्टल मिशन संस्था द्वारा संचालित किया जाता है, जहां क्षेत्र की छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था, छात्राओं की निगरानी और उनके बाहर जाने की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कर सभी छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

Read More : Jagdalpur Road Accident Injury: टाटा शोरूम के पास टो वाहन का कहर, सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल

इस मामले में शिक्षा विभाग से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। जिला शिक्षा प्रभारी अधिकारी नरेंद्र सिन्हा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खबर लिखे जाने तक शिक्षा विभाग की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

बताया गया है कि जशपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का पद पिछले कई महीनों से रिक्त है और वर्तमान में डीएमसी नरेंद्र सिन्हा को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया है। ऐसे में नाबालिग छात्राओं के हॉस्टल से लापता होने के मामले में विभागीय स्तर पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Read More : Sukma IED Blast CRPF: सुकमा के एलाड़मड़गु में IED डिफ्यूज करते वक्त धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

फिलहाल 7 छात्राएं लापता बताई जा रही हैं और उनकी तलाश जारी है। छात्राएं किन परिस्थितियों में हॉस्टल से बाहर गईं और उनके लापता होने के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन छात्राओं की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here