Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon News: एक साथ तीन किलकारियों से गूंजा अस्पताल, 26 वर्षीय मोनिका...

Rajnandgaon News: एक साथ तीन किलकारियों से गूंजा अस्पताल, 26 वर्षीय मोनिका ने दिया दो बेटे और एक बेटी को जन्म

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। कोहका निवासी 26 वर्षीय मोनिका साहू ने सिजेरियन प्रसव के जरिए दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां और तीनों नवजात की हालत सामान्य है।

मोनिका के पति का नाम मुकुंद कुमार साहू है। प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

Rajnandgaon News: पहले से हैं दो बच्चे

Rajnandgaon News: मोनिका के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। दोनों बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था। इस बार चिकित्सकीय जरूरत को देखते हुए सिजेरियन प्रसव कराया गया, जिसके बाद मोनिका ने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल की मेडिकल टीम मां और तीनों नवजात के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी स्वस्थ हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here