Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa News: नाबालिग को भगाने में मदद करने वाला फरार आरोपी कोरबा...

Janjgir-Champa News: नाबालिग को भगाने में मदद करने वाला फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की बरामद

Janjgir-Champa News
Janjgir-Champa News

Janjgir-Champa News: जांजगीर चांपा: जिले बलौदा क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिका को बहला -फुसलाकर भगाने में सहयोग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में पूर्व में एक मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Janjgir-Champa News: नाबालिग बालिका के स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। स्कूल में जानकारी लेने पर बालिका के उस दिन स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Janjgir-Champa News: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपी भागीरथी रोहिदास (27 वर्ष) निवासी पाड़ीमार भद्रापारा बालकों जिला कोरबा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में घटना में सहयोग करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(M), 65(1), 69, 3(5) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Janjgir-Champa News: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, नारायण भानू एवं महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here