Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, राधाकृष्णन...

Jabalpur News : पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, राधाकृष्णन वार्ड में घर-घर भरा पानी…

Jabalpur News
Jabalpur News

जबलपुर। Jabalpur News :  शहर में हुई कुछ ही घंटे की बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों की हकीकत सामने ला दी है। खासकर राधाकृष्णन वार्ड और आसपास के निचले इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए, जहां घरों में घुटनों तक पानी भर गया।

Jabalpur News :  नगर निगम द्वारा पहले से दावा किया गया था कि इस बार शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन पहली ही बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि रोड चौड़ीकरण और ऊंचाई बढ़ाने के कारण अब उनके घरों में पानी भरने लगा है।

राधाकृष्णन वार्ड के पार्षद पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पार्षद और नगर निगम अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।इस स्थिति ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के उन दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें उन्होंने बारिश से पहले नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की जांच कर यह कहा था कि “अब जबलपुर में जलभराव की समस्या नहीं होगी”।

अब हालात ये हैं कि कई इलाकों में लोग घरों से पानी निकालने को मजबूर हैं, और बारिश का डर उन्हें सता रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here