Bacheli News: फकरे आलम /बचेली/दंतेवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरंदुल पुलिस ने गांजा जब्ती की कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 04 बंगाली कैंप क्षेत्र में एक घर से 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर घोष अपने घर में बिक्री के लिए अवैध रूप से गांजा रखे हुए है। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
टीम ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान एक प्लास्टिक बोरी में गांजा बरामद हुआ। मौके पर वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 8 किलो 400 ग्राम निकली, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये है।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त करने के बाद आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैंप, किरंदुल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को 6 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त सामग्री
मादक पदार्थ गांजा: 8 किलो 400 ग्राम
अनुमानित कीमत: 4 लाख 20 हजार रुपये
Bacheli News: पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
Bacheli News: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई। दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।






