Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Gujarat News: किताब भूलने के बहाने बुलाया… फिर फ्लैट ले गया शिक्षक,...

Gujarat News: किताब भूलने के बहाने बुलाया… फिर फ्लैट ले गया शिक्षक, नाबालिग छात्रा के आरोप से मचा हड़कंप

Gujarat News
Gujarat News

Gujarat News: राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके पूर्व गणित शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अच्छे अंक दिलाकर पास कराने का लालच दिया और विरोध करने पर गणित में फेल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर राजकोट तालुका पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Gujarat News: मामला राजकोट के तालुका पुलिस थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ रही है। इससे पहले वर्ष 2023 से 2026 के बीच वह कक्षा 6 से 8 तक मदर टेरेसा स्कूल नंबर 88 में पढ़ती थी। इसी दौरान वहां गणित के शिक्षक मोहित टांक पर छात्रा के साथ गलत व्यवहार और दुष्कर्म करने का आरोप है।

Gujarat News: कक्षा में अकेला पाकर करता था परेशान

पीड़िता की मां के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को बेटी काफी घबराई और गुमसुम नजर आई। पूछने पर उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक उसे अच्छे अंक दिलाने और गणित में पास कराने की बात कहता था। विरोध करने पर फेल करने और पढ़ाई प्रभावित करने की धमकी देता था।

किताब भूलने का बहाना बनाकर ले गया फ्लैट

शिकायत के अनुसार 9 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7:15 बजे शिक्षक ने छात्रा को स्कूल में बुलाया और घर चलने के लिए कहा। छात्रा के मना करने पर शिक्षक ने कथित तौर पर उसे धमकाया और कहा कि किसी के पूछने पर बताना कि वह किताब भूल गई है और शिक्षक उसे घर छोड़ने जा रहे हैं।

आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छात्रा को कार में बैठाकर एक फ्लैट पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में करीब 8:30 बजे उसे स्कूल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया।

अन्य दिनों में भी परेशान करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद भी शिक्षक छात्रा को अन्य विद्यार्थियों के माध्यम से खाली कक्षा में बुलाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा को कथित तौर पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती थी।

Gujarat News: POCSO एक्ट समेत धाराओं में मामला दर्ज

Gujarat News: पीड़िता की मां की शिकायत पर राजकोट तालुका पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहित टांक के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2010 से सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वह जामनगर जिले के ध्रोल और जामजोधपुर समेत राजकोट के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ रह चुका है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य छात्राओं को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here