CG Police Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर DGP अरुण देव गौतम ने अलग-अलग आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं दी हैं।
CG Police Transfer: जारी आदेश के मुताबिक 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सिद्धार्थ मिश्रा को महासमुंद से मानव अधिकार आयोग रायपुर, बृजेश सिन्हा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सूरजपुर, अनिल शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायगढ़ और सनीप कुमार रात्रे को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बिलासपुर भेजा गया है।
CG Police Transfer: इसके अलावा समीर शर्मा को सुकमा, रजनीश कौशिक को जीआरपी रायपुर, आनंद शुक्ला को कांकेर, यमुनेश्वर जोशी को बस्तर और शिवेंद्र कुमार राजपूत को कांकेर पदस्थ किया गया है। कपिल देव पांडेय को बेमेतरा, योगेश वर्मा और आशीष कुमार गौतम को बीजापुर, देवेंद्र कुमार को दंतेवाड़ा तथा विष्णु प्रताप सिंह चौहान को महासमुंद भेजा गया है। वीरेंद्र मनहर को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
CG Police Transfer: इन 5 अधिकारियों को स4सी, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इनमें निरीक्षक विमलेश दुबे, रूपेन्द्र देवांगन, राजश्री मौर्य, सत्यम साहू और अवर निरीक्षक हृदय शंकर पटेल शामिल हैं।
CG Police Transfer: वहीं, पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में भी संशोधन किया गया है। निरीक्षक संग्राम सिंह का राजनांदगांव से MCB किया गया पूर्व स्थानांतरण संशोधित कर उन्हें कबीरधाम पदस्थ किया गया है। आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा से वापस उनकी मूल पदस्थापना इकाई रायपुर भेजा गया है।
देखें आदेश की कॉपी।









