Champion Awards 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी मेहनत और काम से खास पहचान बनाई है। मेलबर्न में उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage को 2026 Australian Women’s Small Business Champion Awards में Champion Marketing Services का सम्मान मिला है।
पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने साल 2022 में मेलबर्न से Social Sage की शुरुआत की थी। पल्लवी नायक, डॉ. किरणमयी नायक की बहू हैं।
26 सितंबर 2026 को सिडनी के फुर्लटन होटल में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग हिस्सों से करीब 800 दावेदार शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, 5 हजार से ज्यादा कारोबारियों के नामांकन में Social Sage ने पहले Top 25 में जगह बनाई। इसके बाद कंपनी अंतिम Top 10 में पहुंची और Marketing Services श्रेणी में Champion का पुरस्कार जीता।

2022 में शुरू किया कारोबार
Social Sage की शुरुआत एक छोटे बिजनेस आइडिया से हुई थी। कंपनी सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल रणनीति, ब्रांडिंग और डिजिटल ग्रोथ से जुड़ी सेवाएं देती है। कुछ ही वर्षों में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहचान बनाई और अब इसका कारोबार भारत और दुबई तक पहुंच चुका है। पल्लवी नायक और विक्रम नायक का उद्देश्य कारोबार और ब्रांड्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और उनकी ऑनलाइन ग्रोथ में मदद करना है।
Champion Awards 2026: छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का पल
Champion Awards 2026: ऑस्ट्रेलिया में Social Sage को मिला यह सम्मान पल्लवी नायक और उनके परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। एक छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुका है। Australian Women’s Small Business Champion Awards में छोटे कारोबार, उद्यमिता, नए विचारों और महिला नेतृत्व से जुड़े व्यवसायों को सम्मान दिया जाता है। Social Sage को मिला Champion Award पल्लवी नायक और विक्रम नायक की कारोबारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।






