Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन,...

Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव

Congress Protest
Congress Protest

Congress Protest: रायपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव किया। रायपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

Congress Protest: दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर रैली निकाली। प्रदर्शन में तीनों जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Congress Protest: रायगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान हुई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई।

Congress Protest: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। इससे पहले रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें चुनावी मुद्दों के अलावा जल-जंगल-जमीन और स्मार्ट मीटर को लेकर आगामी आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here