Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Sukma News: सुकमा में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने...

Sukma News: सुकमा में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Sukma News:
Sukma News:

Sukma News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस के शासकीय वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन में आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस का शासकीय वाहन कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें उठने लगीं। आग की स्थिति देखकर वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जवानों ने बिना समय गंवाए वाहन से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।

कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन सड़क किनारे धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की भीड़ जमा हो गई।

आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल शासकीय पुलिस वाहन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन में तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Sukma News: समय रहते जवानों ने वाहन से बाहर निकलकर बड़ा हादसा टाल दिया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि आग से पुलिस वाहन को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here