Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से...

Rajnandgaon News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सोमुनिया (32) पिता महेश सोमुनिया, निवासी गोकुल नगर, वार्ड शिवमंदिर के पास, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी।

मुलाकात के लिए डोंगरगढ़ बुलाया

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को मुलाकात के लिए डोंगरगढ़ बुलाया। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई और रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अशोका लॉज में रुके। युवती का आरोप है कि आरोपी द्वारा शादी का वादा किए जाने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

बताया गया कि दोनों 30 नवंबर और 1 दिसंबर को अशोका लॉज में रुके और इसके बाद 1 दिसंबर की शाम होटल सागर पैलेस चले गए। दोनों करीब तीन दिनों तक साथ रहे।

शादी से इनकार करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, डोंगरगढ़ से लौटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। आरोपी ने युवती के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और शादी के लिए अपने परिवार को साथ लाने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया और युवती से अपने परिवार की पसंद के अनुसार शादी करने की बात कही।

Rajnandgaon News: मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

Rajnandgaon News: युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here