Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News: महिलाओं की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, सीवल-साईंखेड़ा-हैदरपुर में...

Burhanpur News: महिलाओं की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, सीवल-साईंखेड़ा-हैदरपुर में 17 ठिकानों पर दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महिलाओं की शिकायत के बाद आबकारी टीम ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में 17 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब और 43 पाव देशी शराब जब्त की है।

17 स्थानों पर एक साथ पहुंची टीम

सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने सीवल के इंद्रानगर, बंजारवाड़ी और राठयावाड़ी, साईंखेड़ा के इंद्रानगर, भील मोहल्ला और टांडा क्षेत्र सहित हैदरपुर में कार्रवाई की।

टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

महिलाओं की शिकायत के बाद कार्रवाई

बताया गया कि संबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर महिलाओं ने शिकायत की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने इन इलाकों में कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक अवैध शराब के ठिकानों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध शराब की सूचना देने की अपील

Burhanpur News: आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध मदिरा का निर्माण, भंडारण या बिक्री होने की जानकारी मिले तो विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कार्रवाई में आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here