Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News: ग्वालियर में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, रोड रोलर...

Gwalior News: ग्वालियर में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, रोड रोलर ने जेठ-बहू की जान ली; गुस्साई भीड़ ने फूंके 3 वाहन

Gwalior News:
Gwalior News:

Gwalior News: ग्वालियर: ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड रोलर की चपेट में आने से जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक हादसा सुल्तानपुर इलाके का है। 40 साल के विजेंद्र सिंह अपनी 32 साल की बहू चमोली जाटव के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। बड़ागांव से बेहट तक फोरलेन सड़क का काम चल रहा है। गणेशपुरा रोड पर स्यावरी गांव के पास रोड रोलर गिट्टी को प्लेन कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रोलर की चपेट में आ गई।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और रोलर विजेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू चमोली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्यावरी गांव के लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क निर्माण में लगे दो डंपर और एक पानी के टैंकर में आग लगा दी। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर बिजौली रोड पर जाम लगा दिया।

Gwalior News: परिजनों की मांग थी कि लापरवाह रोलर ड्राइवर और ठेकेदार पर हत्या का केस दर्ज हो। करीब 3 घंटे तक बिजौली रोड जाम रखने के बाद भीड़ बड़ागांव हाईवे पर पहुंच गई और वहां भी चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विजेंद्र ही परिवार में कमाने वाला था, उसके जाने से परिवार पर संकट आ गया है। सूचना पर शहर और देहात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद ठेकेदार ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की तत्काल मदद दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर रात करीब 11 बजे जाम खुल सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here