Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Manpur Accident:अजनार नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 4-5 वाहन आपस में...

Manpur Accident:अजनार नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 4-5 वाहन आपस में भिड़े यात्री बस भी डिवाइडर से टकराई, 10-12 लोग घायल; बड़ा हादसा टला, हाईवे पर लंबा जाम

Manpur Accident
Manpur Accident

Manpur Accident: मानपुर: इस वक्त की बड़ी खबर मानपुर थाना क्षेत्र के भेरू घाट से सामने आ रही है, जहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ-खलघाट फोरलेन पर अजनार नदी के ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 वाहन आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक यात्री बस भी डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में करीब 10 से 12 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

Manpur Accident:मनपुर टी आई अरुण सोलंकी के अनुसार किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।घायलों को टोल और 108 एंबुलेंस की मदद से मानपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।फिलहाल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here