Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Indresh Maharaj: इंद्रेश महाराज बोले- धर्म पर टिप्पणी करने से पहले सोचें,...

Indresh Maharaj: इंद्रेश महाराज बोले- धर्म पर टिप्पणी करने से पहले सोचें, कर्म पर पड़ता है असर; रायपुर में आज से श्रीमद्भागवत कथा

Indresh Maharaj
Indresh Maharaj

Indresh Maharaj: रायपुर। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज सोमवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर लोगों से सोच-समझकर बोलने की अपील की।

इंद्रेश महाराज ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया पर कमेंट करना एक तरह का ट्रेंड बन गया है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग नकारात्मक बातें इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी पहचान और चर्चा बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल पर टिप्पणी करना अलग विषय है, लेकिन धर्म को लेकर टिप्पणी करने से पहले उसके प्रभाव के बारे में सोचना चाहिए। उनके मुताबिक धर्म से जुड़े कमेंट का असर व्यक्ति के कर्म पर भी पड़ता है।

छत्तीसगढ़ में कथा करने में मिलता है आनंद

रायपुर पहुंचने पर इंद्रेश महाराज ने कहा कि वे पहले भी छत्तीसगढ़ में कथा कर चुके हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कथा करने में उन्हें आनंद मिलता है।

उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचते हैं और पूरे भक्तिभाव से कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उनके मुताबिक रायपुर के लोगों में भी भक्ति की भावना देखने को मिलती है।

आज से शुरू हुई सात दिवसीय कथा

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा के शुभारंभ से पहले सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर कृषि उपज मंडी से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कथा का आयोजन 21 सितंबर से 27 सितंबर तक किया जा रहा है। हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंद्रेश महाराज कथा का वाचन करेंगे।

किस दिन कौन-सा प्रसंग

22 सितंबर को भक्त ध्रुव की कथा सुनाई जाएगी। 23 सितंबर को भक्त प्रह्लाद की कथा होगी। 24 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

25 सितंबर को श्री गोवर्धन लीला महोत्सव और 26 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी महोत्सव आयोजित होगा। 27 सितंबर को कथा की पूर्णाहुति होगी।

Indresh Maharaj: समापन के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरती, महाप्रसादी वितरण और आशीर्वचन का कार्यक्रम रखा गया है। कथा के लिए कृषि उपज मंडी ग्राउंड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here