Korba News: एक ही फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका; इलाके में फैली सनसनी

Sanjay Sahu
Korba News

Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना वनांचल ग्राम अरतेरा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश यादव और 18 वर्षीय मुनिता के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले।

प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध में किसी तरह की परेशानी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस ने मौत की वजह को लेकर अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

Korba News: जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

Korba News: लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *