PM Modi Birthday Blood Donation Drive: ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन, विधायक चैतराम अटामी रहे मौजूद

VIKASH KHALKHO

फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा। Nishaanebaz.com-PM Modi Birthday Blood Donation Drive: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला दंतेवाड़ा के तत्वावधान में यह सामाजिक पहल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के ब्लड बैंक परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात भाजयुमो के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं में रक्तदान को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया। युवाओं ने स्वेच्छा से पंक्तिबद्ध होकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संकल्प लिया।

Read More : Seva Sankalp Abhiyan Bacheli: 21 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाई लौह नगरी, दिखा अद्भुत उत्साह

रक्तदान शिविर के दौरान दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन देश सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की जीती-जागती मिसाल है। उनके जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए युवाओं का यह प्रयास बेहद प्रेरणादायी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, क्योंकि आपात स्थिति में एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

Read More : CG News: झीरम घाटी हमले की जजमेंट कॉपी आई सामने, 101 गवाह और 207 दस्तावेजों से सामने आई जांच की तस्वीर

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मोहन ठाकुर, भाजयुमो जिला महामंत्री द्वय निखिल नाग व कामों कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सूरज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर में जिला अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सावधानीपूर्वक रक्त एकत्र किया और सभी युवाओं को सम्मान पत्र (प्रमाण-पत्र) देकर उनकी इस सामाजिक सहभागिता को सराहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *