Korba News: तालाब में डूबीं 3 मासूम सहेलियां, तीनों की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sanjay Sahu
Korba News

Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में सहेलियां थीं।

तालाब के किनारे मिले कपड़े और चप्पल

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं। उनके परिजन काम पर गए हुए थे। दोपहर में तीनों नहाने के लिए तालाब चली गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की गई।

तालाब के पास पहुंचने पर किनारे बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिले। इसी दौरान एक बच्ची का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तीनों के शव बरामद

Korba News: पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बाकी दोनों बच्चियों के शव भी बरामद कर लिए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *