Indore News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर नया विवाद, IDA ने कांग्रेस को थमाया अतिरिक्त डिमांड नोटिस

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर: इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। आयोजन स्थल को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच अब इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA ने कांग्रेस को एक और डिमांड नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि निर्धारित अवधि से अधिक समय तक मैदान के उपयोग को लेकर चार लाख रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त राशि की मांग की गई है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

Indore News: दरअसल इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासत लगातार गरमा रही है। कार्यक्रम के लिए IDA की ओर से पहले ही 10 लाख 8 हजार 145 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, जिसको लेकर कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताई जा चुकी है। अब बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव की शिकायत के बाद IDA ने एक और डिमांड नोटिस जारी किया है।

Indore News: इसमें तय समय-सीमा से अधिक अवधि तक मैदान के इस्तेमाल को आधार बनाते हुए कांग्रेस से चार लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि जमा कराने की मांग की गई है। नए नोटिस के बाद कांग्रेस ने IDA की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के दबाव में अधिकारी काम कर रहे हैं और लगातार नए आर्थिक दायित्व कांग्रेस पर डाले जा रहे हैं।

Indore News: वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्यक्रम को लेकर नियमों और निर्धारित शर्तों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। इस पूरे विवाद के बीच अब नजर इस बात पर है कि कांग्रेस IDA के नए डिमांड नोटिस को लेकर क्या कदम उठाती है और 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या स्थिति बनती है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *