Raigarh News: इस वजह से 8 पार्षदों ने भाजपा से दिया इस्तीफा, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लगा बड़ा झटका

Sanjay Sahu
Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पुसौर ब्लॉक में भाजपा के सेवा, संकल्प अभियान के बीच नगर पंचायत के 8 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक हस्ताक्षर वाला त्यागपत्र सौंपकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी है।

त्यागपत्र में पार्षदों ने नगर पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति और कथित उत्पीड़न को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उनके वार्डों में पानी, बिजली, सड़क, नाली सहित जनसुविधा से जुड़े कई जरूरी कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों ने पार्षद निधि से होने वाले कार्यों में भी प्रगति नहीं होने की बात कही है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से किए जा रहे कथित उत्पीड़न तथा विकास कार्यों की कमी से वे परेशान हैं। इन्हीं परिस्थितियों का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देना उचित बताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने वाले पार्षदों में वार्ड क्रमांक 6 के बलराम, वार्ड 14 के शौकीलाल चौहान, वार्ड 11 के रूपेश कुमार साव, वार्ड 1 के प्रदीप यादव, वार्ड 2 के फागूलाल प्रधान और वार्ड 3 की मंजू पटेल सहित अन्य पार्षद शामिल हैं।

Raigarh News: पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस्तीफे को लेकर भाजपा संगठन या नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *