Reva News: रीवा: अस्पताल से लगातार बाहर आ रही नाकामियों की ख़बरों के बाद आख़िरकार अस्पताल प्रबंधन ने खामियों को सुधारने के बजाय मीडिया कर्मियों के अस्पताल प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया, बुधवार की दोपहर जब अस्पताल प्रबंधन के बुलावे पर दर्जनों मीडियाकर्मी जब सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में प्रवेश करने लगे तो में गेट में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को पहचानते ही उनके प्रवेश पर रोक लगा दी.
Reva News: उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे जिससे आहत होकर सभी पत्रकार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरने में बैठ गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अस्पताल प्रबंधन के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को हुई तो सबके हाथ पैर फूल गए आनन फानन में जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरण सिंह मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से संवाद किया बातचीत के दौरान कलक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि मीडिया को अस्पताल में प्रवेश प्रतिबंधित करने को लेकर किसी भी तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
Reva News: अस्पताल परिसर प्रवेश के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारी अधिकारी मीडिया कर्मी के साथ कोई भी अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं कर सकेंगे इसके लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं अगर कोई भी सुरक्षा कर्मी या अस्पताल प्रबंधन का कर्मचारी अधिकारी इस तरह का किसी भी मीडिया कर्मी के साथ व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश हैं कुछ दिनों के लिए न्यूज़ ब्रीफ की व्यवस्था के लिए व्यक्ति विशेष की तैनाती की जा रही है।