Khandva News: डोंगरगांव से सिरपुर तक जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी; आंदोलन की चेतावनी

Sanjay Sahu
Khandva News:

Khandva News: खंडवा: खंडवा जिले के डोंगरगांव से टाकली कला, बागमार और जामली होते हुए सिरपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खंडवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर सड़क के जल्द निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 20 गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। कोहदड़ सहित आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग से खंडवा आते-जाते हैं। सड़क की हालत बेहद खराब होने से जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि खंडवा शहर की दूरी सामान्य परिस्थितियों में करीब 20 मिनट में तय हो सकती है, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण यही सफर डेढ़ से दो घंटे तक पहुंच जाता है। नौकरी और कामकाज के लिए खंडवा जाने वाले लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए दो घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है, जबकि काम खत्म होने के बाद देर रात तक घर पहुंचने की मजबूरी रहती है।

Khandva News: ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि वर्तमान करीब 3.75 मीटर यानी 12 फीट चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 5.5 मीटर यानी करीब 18.5 फीट किया जाए और इसे डबल गोला (डबल लेन) सड़क के रूप में बनाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सिर्फ गड्ढे भरकर खानापूर्ति नहीं, बल्कि भविष्य को देखते हुए मजबूत और चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए।

Khandva News: कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से शीघ्र निरीक्षण और निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है—अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए और ऐसी सड़क चाहिए जिससे खंडवा का सफर 20 मिनट का हो, दो घंटे का नहीं।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *