Baghel vs Sharma Debate: PM आवास के आंकड़ों पर प्रेस क्लब में भिड़े दिग्गज, अब सोशल मीडिया पर ‘कार्टून वॉर’

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Baghel vs Sharma Debate: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के आंकड़ों को लेकर एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व राजनीतिक बहस देखने को मिली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर बैठकर आमने-सामने आंकड़े पेश करते नजर आए। हालांकि, सीधी बहस का यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ और प्रेस क्लब की चर्चा समाप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर तीखा ‘कार्टून वॉर’ और ‘पोस्टर वॉर’ छिड़ गया है।

रायपुर प्रेस क्लब के मंच से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अपनी बात रखते हुए साय सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 11 लाख 75 हजार पीएम आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ देश भर में सर्वाधिक पीएम आवास बनाने वाला राज्य बना है। उन्होंने बताया कि इन मकानों पर लगभग 16,000 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं तथा 3 लाख 65 हजार नए आवास स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कोरोना का बहाना बनाकर गरीबों के मकान रोकने का आरोप लगाया।

Read More : Solar Panel Insurance Guide: लाखों का सोलर सिस्टम होगा सुरक्षित, बीमा लेते समय रखें इन बातों का ख्याल

दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आंकड़ों पर कड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र, विज्ञापनों और संसद में दिए गए जवाबों में पीएम आवास के आंकड़ों में भारी अंतर है। बघेल का दावा था कि साय सरकार जिन 11 लाख आवासों का श्रेय ले रही है, उनमें से अधिकतर पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के स्वीकृत मकान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के समय लगभग 6.97 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। पोर्टल बंद होने की बात पर विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि पोर्टल पूरी तरह चालू था और कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

Read More : Raipur Crime: थाने में भाजयुमो नेता की दबंगई, नेम प्लेट उखाड़कर टीवी पर फेंकी, जमकर तोड़फोड़

प्रेस क्लब के भीतर की यह बहस जैसे ही समाप्त हुई, दोनों ही दलों के सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे के खिलाफ व्यंग्यात्मक कार्टून और टिप्पणियां पोस्ट की जाने लगीं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ।” वहीं, जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा और लिखा, “अगली बार किसी समझदार को भेजना, छोटा रिचार्ज रील के लिए ही ठीक है।” इस कार्टून वॉर ने प्रदेश के राजनीतिक माहौल में पारे को और ज्यादा चढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *