Indore DJ Seizure Action: एबी रोड पर 5 लाख का डीजे जब्त, विजयनगर पुलिस का बड़ा एक्शन

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore DJ Seizure Action: इंदौर शहर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय और शासन के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में विजयनगर थाना पुलिस ने एबी रोड पर तेज आवाज में डीजे बजाकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मौके से एक पिकअप वाहन में लदा भारी-भरकम डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयनगर पुलिस की गश्त टीम को सूचना मिली थी कि एबी रोड स्थित शर्मा स्वीट्स के सामने पिकअप वाहन क्रमांक MP13GA9338 में बेहद तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वाहन को रोककर जांच की।

Read More : Mandsaur Police Brutality: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, ट्रैफिक टीआई की करतूत पर उठे सवाल

मौके पर ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मौके से करीब 5 लाख 31 हजार रुपये मूल्य का डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। जब्त की गई सामग्री में 10 बड़े साउंड सिस्टम, कंट्रोलर/मिक्सर मशीन और एम्प्लीफायर शामिल हैं। पुलिस ने पूरी सामग्री को विधिवत जब्त कर विजयनगर थाने के मालखाने में जमा करवा दिया है।

Read More : Indore LX Hotel Mystery: ब्यूटी पार्लर की मुलाकात से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत, आरोपी दीपक जेल रवाना

मामले में डीजे संचालक के खिलाफ मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों (BNS की संबंधित धाराओं) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए लाउडस्पीकर व डीजे के खिलाफ यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *