MP Patwari Association Protest: स्वामित्व योजना के नए नियमों पर भड़के पटवारी, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। Nishaanebaz.com-MP Patwari Association Protest: मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जबलपुर में पटवारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लागू की जा रही नई व्यवस्था के विरोध में पटवारियों ने लामबंद होकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ ने नई व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जागेंद्र पीपरी ने कहा कि पटवारी हमेशा किसानों और आम जनता के हित में काम करने के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख तैयार होने के बाद अब पटवारियों से दोबारा रजिस्ट्री और निष्पादन पत्र जारी कराने का नया नियम थोपा जा रहा है। यह प्रक्रिया तकनीकी और व्यावहारिक दोनों ही दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत है।

Read More : Indore Fake Identity Crime: ‘संजय सांखला’ बनकर 2 साल तक नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शेख सईद गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान संघ की जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुक्ता चौक ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे कराकर पहले ही अधिकार अभिलेख तैयार किया जा चुका है, तो ऐसी स्थिति में पटवारियों से पृथक से निष्पादन पत्र और रजिस्ट्री कराने का कोई औचित्य नहीं बनता।

Read More : MP Employees के लिए बड़ी खबर! अलाउंस की होगी समीक्षा, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस दोहरी व्यवस्था से एक तरफ जहां आम जनता और ग्रामीण किसान परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शासकीय कर्मचारियों पर भी अत्यधिक मानसिक और कार्यभार का दबाव बढ़ रहा है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने इस अव्यवहारिक नियम को वापस नहीं लिया, तो वे इस प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करेंगे और आने वाले दिनों में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर उग्र रूप दिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *