Gaurella Cyber Fraud Case: बाबा ऑटो पार्ट्स के संचालक बने साइबर ठगों का शिकार, मामला दर्ज

VIKASH KHALKHO

गौरेला। Nishaanebaz.com-Gaurella Cyber Fraud Case: छत्तीसगढ़ के गौरेला में प्रसिद्ध ई-स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक स्थानीय ऑटो पार्ट्स व्यापारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी का मामला उजागर हुआ है। अज्ञात जालसाजों ने खुद को ‘एथर एनर्जी’ कंपनी का प्रतिनिधि बताकर व्यापारी को झांसे में लिया और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व कागजी कार्रवाई के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन रकम जमा करवा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अहिरानटोला बांधामूड़ा निवासी खुशीराम यादव, जो गौरेला के रेस्ट हाउस रोड स्थित ‘बाबा ऑटो पार्ट्स’ का संचालन करते हैं, साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं। 24 अगस्त 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को एथर एनर्जी का प्रतिनिधि बताकर इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी खोलने का आकर्षक प्रस्ताव दिया, जिसके बाद कई अन्य फर्जी प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया समझाने के नाम पर उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा।

Read More : High Court Action On IAS: एमपी के दो आईएएस अफसरों के खिलाफ अरेस्ट वारंट, अवमानना पर हाई कोर्ट सख्त

जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित व्यापारी ने अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। उन्होंने 28 अगस्त को ₹75,500, 3 सितंबर को ₹2,000 और 4 सितंबर को ₹90,000 बताए गए बैंक खातों में भेजे। इसके बाद 5 सितंबर को NEFT के जरिए ₹1,93,000 की बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। इस तरह कुल ₹3,60,500 जमा करा लिए गए।

Read More : Akanksha Chamola Bold Statement: बोल्ड रोल्स पर ट्रोलिंग का मिला मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- करूंगी बी-ग्रेड शोज

पूरी रकम वसूलने के बाद जब डीलरशिप मिलने में लगातार देरी होने लगी और व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। अंततः ठगों ने अपने सभी संपर्क मोबाइल नंबर बंद कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गौरेला थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *