Tesla Roadster 2nd Gen: एलन मस्क का बड़ा दांव, 1 अक्टूबर को अनवील होगी नई स्पोर्ट्स कार

VIKASH KHALKHO

सिलिकॉन वैली। Nishaanebaz.com-Tesla Roadster 2nd Gen: अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल दिग्गज कंपनी टेस्ला अपनी बहुप्रतीक्षित सेकेंड जनरेशन ‘रोडस्टर’ स्पोर्ट्स कार को 1 अक्टूबर को अनवील करने जा रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर “गो फॉर लॉन्च” संदेश के साथ एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें 10.01 की तारीख दर्शाई गई है।

दावा किया जा रहा है कि इस नई कार में उन्नत ‘कोल्ड गैस थ्रस्टर्स’ तकनीक दी जा सकती है, जिसकी मदद से यह वाहन परफॉर्मेंस बूस्ट हासिल करने के साथ ही बेहद कम समय के लिए हवा में लिफ्ट (उड़ान) ले सकेगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कार विमान की तरह आसमान में उड़ सकेगी, बल्कि यह प्रणाली केवल इसकी रफ्तार और एक्सीलरेशन को असाधारण बनाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

Read More : How To Clean Blackened Brass Utensils: पुराने पीतल के बर्तनों की चमक लौटाएं, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

मुंबई के बाद यहां खुल रहा है Tesla का अगला शोरूम! तैयारियां जोरों पर - After mumbai tesla is set to open its second india showroom and experience center in delhi aerocityउल्लेखनीय है कि टेस्ला ने सेकेंड जनरेशन रोडस्टर का पहला ऐलान नवंबर 2017 में किया था। शुरुआती योजना के तहत इसे 2020 तक बाजार में उतारना था, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। हालिया टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने 2017 वाले पुराने डिजाइन को पूरी तरह रद्द कर दिया है और 1 अक्टूबर को यह कार बिल्कुल नए और अपग्रैडेड अवतार में सामने आएगी।

Read More : Sandeepa Virk Legal Case: एक्ट्रेस के गंभीर आरोप, बोलीं- 27 बार न्यूड किया, दिन में 3 बार उतरवाए कपड़े, भूख-प्यास से तड़पती रही

Tesla Roadster in pictures: Elon Musk's surprise package that could become  the fastest production car in the worldइस प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर बीते वर्ष ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन और एलन मस्क के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी देखने को मिली थी। मस्क ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर को अनवील किए जाने के बावजूद वाहन के व्यावसायिक उत्पादन (Production) में 12 से 18 महीने का समय लगेगा। इतिहास देखा जाए तो रोडस्टर टेस्ला की पहली कार रही है, जिसे मस्क ने कई तकनीकी बदलावों और लग्जरी फीचर्स के साथ दुनिया के सामने पेश किया था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *