Indore Crime News: तीन महीने की जिलाबदर कार्रवाई के बीच चाकू लेकर घूम रहा था बदमाश, खजराना पुलिस ने दबोचा

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Crime News: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। 3 महीने की अवधि के लिए जिले की सीमा से बाहर किए गए इस सूचीबद्ध आरोपी को तंजीम नगर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ खजराना पुलिस ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Read More : Student Suicide Case: एनएसयूआई नेता की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी, प्राथमिकी दर्ज

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खजराना थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों से गाड़ियों में तोड़फोड़ और हंगामा करने का एक वीडियो भी सामने आया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Read More : Student Suicide Case: एनएसयूआई नेता की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी, प्राथमिकी दर्ज

सहायक पुलिस उपायुक्त अमरिंदर सिंह के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी फैजल उर्फ कालू इलाके का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व से मारपीट, लूट, रंगदारी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट समेत 9 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *