पणजी। Nishaanebaz.com-Tarun Tejpal Surrender Case: तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक (एडिटर-इन-चीफ) तरुण तेजपाल ने वर्ष 2013 के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में सोमवार को गोवा की मापुसा अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तीन हफ्ते की समयसीमा समाप्त होने के बाद उठाया गया है।
अदालती प्रक्रिया के तहत तेजपाल को अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से पहले न्यायिक हिरासत या अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना अनिवार्य था। पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सरेंडर से छूट पाने वाली अर्जी को खारिज कर दिया था और स्पष्ट निर्देश दिया था कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर विचार करने से पहले उन्हें सरेंडर करना होगा।
Read More : Dongargarh Crime: छीनी-हथौड़ी लेकर ATM में घुसा चोर, कैश निकालने से पहले….पढ़िए खबर
उल्लेखनीय है कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में दोषसिद्धि का फैसला सुनाए जाने के बाद तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हालांकि शीर्ष अदालत से राहत न मिलने और तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने के सख्त निर्देश के बाद आखिरकार उन्हें मापुसा कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ा।
Read More : Charul Malik Bold Statement: टीवी एक्ट्रेस चारुल मलिक ने सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उठाए सवाल, जानिए क्यों
मापुसा अदालत में सरेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कानून के मुताबिक आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस आत्मसमर्पण के बाद ही सुप्रीम कोर्ट बॉम्बे हाईकोर्ट के दोषसिद्धि वाले फैसले के खिलाफ तेजपाल की ओर से दाखिल की गई मुख्य याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।







[…] […]