Dongargarh Crime: छीनी-हथौड़ी लेकर ATM में घुसा चोर, कैश निकालने से पहले….पढ़िए खबर

Sanjay Sahu
Dongargarh Crime

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। शहर के बस स्टैंड स्थित SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ATM से रकम निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Dongargarh Crime: पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर ATM को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि आरोपी छीनी और हथौड़ी लेकर ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले CCTV कैमरे को तोड़ दिया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उसने ATM मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से पर हथौड़ी और छीनी से वार करना शुरू कर दिया।

लगातार वार करने से ATM मशीन का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ के अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

SBI कर्मचारी और स्थानीय निवासी अंजल निगम भी रात में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई। अंजल के मुताबिक, वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को आरोपी के पास मिली छीनी और हथौड़ी

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक के मुताबिक, रात में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ATM के पास पहुंची। जांच के दौरान संदिग्ध युवक के पास से छीनी और हथौड़ी बरामद हुई। आरोपी ने ATM के कवर वाले हिस्से को तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ में उसकी पहचान सेवाराम वर्मा निवासी अंडी के रूप में हुई। SDOP के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और उस समय ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

अकेला था या गिरोह का हिस्सा, जांच जारी

Dongargarh Crime: पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले ATM में चोरी करने पहुंचा था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी चोरी के गिरोह से जुड़ा है या नहीं। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की पेट्रोलिंग के चलते ATM से रकम चोरी होने से पहले ही आरोपी पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *