Gold Price Today: अचानक बदले सोना-चांदी के भाव, सुबह की गिरावट के बाद आई तेजी, जानें आज का नया रेट

Sanjay Sahu
Gold Price Today

Gold Price Today: घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में सुबह की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना और चांदी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। MCX पर 5 अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 328 रुपये यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1,52,669 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी के भाव में भी तेजी

चांदी की बात करें तो MCX पर 4 दिसंबर फ्यूचर्स 120 रुपये यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 2,34,219 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और इसे आमतौर पर निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं 22 कैरेट सोने में करीब 91.6 फीसदी शुद्ध सोना होता है। इसमें दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे गहने ज्यादा मजबूत बन सकें।

ज्वेलरी शॉप और MCX का रेट अलग होता है

MCX पर दिखने वाला भाव वायदा बाजार का ट्रेडिंग रेट होता है। जबकि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST, शहर के हिसाब से प्रीमियम और जौहरी का मार्जिन भी जुड़ता है। इसलिए दुकान पर मिलने वाला सोने का रेट MCX के भाव से अलग हो सकता है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,304 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,030 रुपये और 18 कैरेट 11,482 रुपये प्रति ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना 15,289 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,015 रुपये और 18 कैरेट 11,467 रुपये प्रति ग्राम रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,289 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,015 रुपये और 18 कैरेट 11,785 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर रहा।

Gold Price Today: सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Gold Price Today: सोने की कीमत में रोज बदलाव होता है, इसलिए किसी एक दिन का सबसे सस्ता भाव पकड़ना आसान नहीं है। खरीदारी करते समय सिर्फ प्रति ग्राम कीमत पर ध्यान देने के बजाय सोने की शुद्धता, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और GST समेत पूरी कीमत की जांच करना बेहतर है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *